शिक्षा विभाग में उपनिदेशक की शक्तियां कालेज प्रधानाचार्यों को प्रदान किए जाने का स्कूल प्रधानाचार्य संघ ने कड़ा विरोध किया है। साथ ही डिप्टी डायरेक्टर पद पर स्कूल कैडर के अध्यापकों की ही नियुक्ति करने की भी मांग की है। इस संदर्भ में संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने का ऐलान किया है। साथ ही प्रदेश भर में डिप्टी डायरेक्टर के पद खाली होने पर स्कूल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य को कार्यकारी शक्तियां प्रदान करने पर बल दिया है। वर्तमान समय में प्रदेश भर के कालेजों में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान लागू किया गया है। संघ ने रूसा लागू होने के बाद डिप्टी डायरेक्टर की कार्यकारी शक्तियां कालेज प्राचार्य को प्रदान करना असंगत व तर्कहीन करार दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश राज्य प्रधान नरेंद्र शर्मा व महासचिव विनोद चौधरी ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी मंडी व सिरमौर जिला में डिप्टी डायरेक्टर पद की कार्यकारी शक्तियां कालेज प्राचार्य को प्रदान की गई हैं। संघ की मांग है कि शिक्षा विभाग के उक्त पद पर जिला के स्कूल वरिष्ठ प्रधानाचार्य को शक्तियां प्रदान की जानी चाहिएं।
स्कूल प्रिसिंपल और इंस्पेक्शन आफिसर संघ की बैठक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला चम्बा के उप निदेशक विजय ठाकुर ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सोलन विशा के डा0 नरेन्द्र शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष और कांगड़ा उपरली कोठी के विनोद कुमार को महासचिव चुना गया । संघ के प्रेस सचिव बी के शर्मा ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने दोनो को नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया गया तथा नई और पुरानी कार्यकारिणी के बीच समन्वय बना कर आपस में उपजे मतभेदों को दूर करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र वर्मा, के डी शर्मा, कांगड़ा के जिलाध्यक्ष मदन बनयाल, अजय पुरी, विजय चौधरी, गुनिन्द्र शर्मा, कांगड़ा से अनिल नाग, राज पराशर , अमर नाथ, पवन शर्मा, उना से पवन कुमार, शिमला से योगेन्द्र मखैक, रौशन जसवाल, सुरेन्द्र ठाकुर, बिलासपुर से जे एस राव, किशोर लाल, राजकुमार, मण्डी से डा विद्या सागर चम्बा से मधु वर्मा , नीलम वर्मा सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग अस्सी प्राचार्य उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ (आसपिओ ) एसोसिएशन ओफ स्कूल प्रिंसिपल्ज़ एंड इंसपैक्श्न आफीसर्ज़ ) के पांच जिला प्रधानो एवं सचिवों ने हमीरपुर में एक बैठक का आयोजन कर के 16 जून 2013 को हमीरपुर के वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) विद्यालय में प्रात: 10-00 बजे आम सभा की बैठक बुलाई है जिसमें मंडी में 12 मई को हुए चुनावों पर चर्चा होगी । हमीरपुर की बैठक में सोलन जिला से डा. नरेंद्र शर्मा, ओ.पी. कायस्था, हमीरपुर से राजेंदर वर्मा, एम. एल. बनियाल, विजय चौधरी, बिलासपुर से जोगिंदर राव,संघ के महासचिव राजकुमार, किशोरी लाल, राज कुमार, शिमला से योगिंदर मखैक, कांगडा से अनिल नाग, विनोद चौधरी, अमर नाथ राणा, आर के पराशर, आदी नेताओं ने भाग लिया । बैठक मे नेताओं ने कहा कि मंडी के चुनावों में मुख्यत: दो जिलों के सदस्यों ने ही भाग लिया था जब कि अन्य जिलों ने या तो बहिष्कार किया था या अनुपस्थित रहे थे । हमीरपुर में इकट्ठा हुए नेताओं ने प्रदेश के सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे 16 जून की बैठक मे शामिल हो कर के संघ को मजबूत बनाने हेतु अपना योगदान दें । संघ के नेताओं ने दावा किया कि उन्हें चम्बा, सिरमौर, कुल्लु, किन्नौर जिलों के प्रधानाचार्यों का समर्थन भी हासिल है ।
उल्लेखनीय है कि स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ के चुनाव गत 12 मई को मंडी में हुए थे परंतु अनेक जिलों ने इस से पूर्व ही अनेक समारोहों के कारण उन चुनावों की तिथी को बदलने की मांग की थी जबकि प्रधान और सचिव ने चुनाव तिथी को आगे सरकाने की मांग को अस्वीकार कर दिया था । सूत्रों के अनुसार मंडी के चुनावों मे केवल 52 स्कूल प्रधानाचार्य ही पहुंच पाये थे जबकि 2010 मे हमीरपुर मे सम्पन्न हुए संघ के प्रथम चुनावों में 179 प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए थे । संघ के पूर्व मुख्य प्रैस सचिव बी के शर्मा ने माना कि मंडी में हुए चुनावों से अनेक प्रधानाचार्य संतुष्ट नहीं हैं तथा अनेक सदस्यों ने हमीरपुर मे 16 जून को बैठक कर इस पर पुनर्विचार करने का फैसला लिया है।
प्रदेश में एडहाक पर पदोन्नत हुए स्कूल प्राचार्यों को इस वर्ष दिसम्बर के अंत तक नियमित कर दिया जाएगा। प्रदेश प्रिंसिपल और निरीक्षण अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा ओ0 पी0 शर्मा ने बताया किय सरकारी स्तर पर इसकी प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। श्री शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त विद्यालयों में प्रयोगशालाओं, शैक्षिक गुणवता लाने, कम्पयूटर शिक्षा को प्रभावी बनाने के हर सम्भव प्रयास किए जाऐगे ताकि विद्यार्थियों को शैक्षिक लाभ प्राप्त हो सके। संघ द्वारा स्कूल प्राचार्यों को मोबाईल भता देने की मांग पर निदेशक महोदय ने जानकारी दी क यह प्रस्ताव की पहले ही सरकार को भेजा जा चुका है । उन्होने प्राचार्यों को सेवा विस्तार देने की योजना पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में संघ के राज्याध्यक्ष मुलक राज के अतिरिक्त ओ0 पी0 वशिष्ठ, बाल कृष्ण शर्मा, सुखदेव शर्मा, राजदेव, किशोरी लाल, रविकांत, विपिन शर्मा, सोमपाल धीमान, राजेश और ओ0 पी0 कायस्थ उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य संघ की कमान जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरेस स्कूल के प्राचार्य मुल्क राज शर्मा को सौंपी गई है। हमीरपुर के टाउन हाल में संघ की राज्यस्तरीय बैठक संघ के पूर्व अध्यक्ष पीससी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से मुल्क राज शर्मा को संघ का राज्य अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के चयन का अधिकार दिया गया।
प्रदेश स्तरीय चुनाव के लिए लाहोल स्पीति को छोड़ कर अन्य सभी 11 जिलों से 179 प्राचार्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। संघ ने पढ़ाई की गुणवता के लिए प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया। उन्होने कहा कि स्कूलों के संचालन के दौरान प्राचार्यों को उत्पन समस्याओं को लेकर भी संघ एकजुटता के साथ अपनी समस्याओ को प्रदेश सरकार और विभाग के समक्ष रखेगा। प्राचार्यो से आहवान किया गया है कि वे अपनी समस्याए संध को प्रेषित करें।इस दौरान हमीरपुर से वी के शर्मा, अजय पुरी, अषोक सोनी, प्रवीण डोगरा, एच एस राणा, हंस राज, तारा चन्द राणा व पूर्ण सिंह, शिमला से कमल जीत ठाकुर, जोगिन्द्र ,कांगड़ा से ओ पी वशिष्ठ, अनिल नाग व विनोद चौधरी ,मण्डी से सुशील कुमार, सीता राम बंसल व कमलेश गुप्ता बिलासपुर से किशोरी लाल, रवि कांत सुरे्श व राजेश वर्मा, सोलन से नरेन्द्र, प्रताप कौशल, चम्बा से बी के चन्द्र, सुधीर सहगल, सिरमौर से राजिन्द्र वर्मा, उना से राजेन्द्र कौशल, एन के बाली और पवन शर्मा मौजूद थें।